फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो07एचएएमपी- 08 मृतक की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कुरारा थानाक्षेत्र के इंगोहटा के पास हाईवे पर बाइक सवार युवक की मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह ससुराल में रह रही अपनी बेटी को लेने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के अनुसार हादसे के समय युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अजय पाल सिंह (40) खन्ना थानाक्षेत्र के खमरिया गांव स्थिति ससुराल जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे पर पीछे से आए वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अनुसुइया, पुत्रियां शिवानी, कल्ली, भारती और पुत्र सुधीर और सुखबीर पिता की माैत से बिलखते रहे। भतीजे पहलवान हुकुम सिंह ने बताया कि चाचा बाइक से सुबह ननिहाल में रह रही बेटी को लेने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पाकर ग्राम प्रधान अरुण सिंह यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें