फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा खुर्द गांव में युवक ने पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुशील सिंह (41) घर पर अकेला था। इसी दाैरान उसने फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर ललपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश ने बताया कि छोटा भाई सुशील और उसकी पत्नी किरण अकेले ही घर में रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं है। रक्षाबंधन पर किरण अपने मायके ज्ञयोढ़ी गई हुई थी। राकेश के अनुसार, सुशील शराब का आदी था और आशंका जताई कि पत्नी के मायके जाने के गम में उसने यह कदम उठाया होगा। ललपुरा थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें