फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाजार में खरीदारी करने आये युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो- 31 एचएएमपी 14- मृतक आनंद अहिरवार। स्त्रोत:परिजन
विज्ञापन
फोटो- 31 एचएएमपी 14- मृतक आनंद अहिरवार। स्त्रोत:परिजन
विज्ञापन



राठ (हमीरपुर)। बाजार में खरीदारी करने आये युवक की रविवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सोमवार सुबह युवक के परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर पहचान की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को बाजार की एक दुकान पर चप्पल खरीद रहा युवक अचानक गिर पड़ा और मुंह व नाक से खून निकल आया। दुकानदार की सूचना पर पुलिस एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान न होने पर शव को सीएचसी शवगृह में रखवाया था। सोमवार सुबह चिकासी थाने के रिहुंटा गांव के करन अहिरवार ने सीएचसी पहुंचकर अपने बड़े बेटे आनंद अहिरवार (27) के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे को डायबिटीज थी। रविवार को वह खरीदारी करने के लिए कस्बा आया था। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें