फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 14 Sep 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जरिया क्षेत्र के छिबौली गांव में युवक ने खलिहान में बनी झोपड़ी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन


छिबौली गांव निवासी अतीश कुमार राजपूत ने बताया गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके बड़े भाई सतीश कुमार (26) ने खलिहान में बनी झोपड़ी में रस्सी से फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उनकी मौत हो गई थी। बताया पिता राकेश राजपूत के नाम पर 7 बीघा कृषि भूमि है। मृतक अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। अभी अविवाहित थे। मौत पर मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां एसओ विनोद कुमार ने कहा परिजनों ने आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया है। कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें