फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोडवेज बस का टायर फटने से पांच यात्री घायल

Thu, 14 Sep 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। राठ से सवारियां लेकर हमीरपुर की ओर जा रही राठ डिपो की रोडवेज बस का ललपुरा गांव के पास अचानक टायर फट गया। टायर इतनी तेजी से फटा कि बस की सीट के नीचे की चादर भी फट गई। इससे बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह राठ डिपो की रोडवेज बस राठ से यात्री लेकर मुख्यालय की ओर आ रही थी। करीब साढ़े दस बजे जैसे ही बस ललपुरा गांव के पास पहुंची। तभी अचानक बस का अंदर की ओर लगा पिछला टायर जोर से फट गया। जिससे बस में सीट के नीचे लगी चादर भी फट गई। उसमें सवार पांच यात्री अभिनव (38) पुत्र सुरेशचंद्र निवासी लुधियातपुरा राठ, सरीला निवासी श्यामलाल (40) पुत्र रामसेवक, बिवांर कस्बा निवासी नीलम (40) पत्नी श्रवण कुमार, राठ निवासी मिलन (38) पुत्र सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं एक अन्य यात्री भी चुटहिल हो गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि कम चुटहिल यात्री अन्य यात्रियों के साथ गंतव्य को चला गया। घटना के समय बस में 52 यात्री सवार थे। एंबुलेंस के एलटी हरिओम सचान व चालक राम रहीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मिलन की हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसके पैरों में फ्रैक्चर बताया है। जिला अस्पताल में यात्रियों के इलाज दौरान बस चालक सत्यदेव व परिचालक दीपू सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
कोट...
टायर फटने से मडगार्ड के ऊपर वाली सीट में बैठे यात्री के दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। वहीं एक महिला धमक लगने से घायल हुई है। इसके अलावा अन्य यात्री सही सलामत है। टायर फटने की जांच कराई जाएगी। यदि कोई खामी पाई जाती है तो वर्कशॉप कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल यात्रियों के ठीक होने पर उनके द्वारा क्लेम किया जाने वाला क्लेम दिलाया जाएगा। घायल यात्रियों की पूरी मदद की जा रही है।
विज्ञापन

- राजेश सिंह, एआरएम राठ डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें