मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में पेड़ से पत्ते तोड़ रहा युवक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बम्हरौली गांव निवासी इंद्रजीत (35) पुत्र रामकृष्ण सोमवार को बकरियां चराने खेत गया था। खेत में पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। तभी पेड़ के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह पेड़ के नीचे आ गिरा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसे मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।