फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में किया योग, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, कुछ लोगाें ने सामाजिक दूरी का पालन कर किया योग

विज्ञापन
राठ के छोटेलाल एकेडमी में योग सिखाते शिवप्रकाश दाऊ - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकांश लोगों ने घरों में ही योग किया। कुछ संस्थाओं ने सामाजिक दूरी का पालन कर योग कराया। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को योगाभ्यास कराया। लोगों को योग से स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

सीएससी के जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह व संजय वर्मा ने बताया 7 जून से 21 जून तक योग दिवस अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य जानकारी दी गई और योग के प्रति जागरूक किया गया।
बताया ग्राम पंचायतों में संचालित सीएससी सेंटरों पर संचालकों ने लोगों को योग सेेेे होने वाले लाभ के बारे में बताया। दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह दी। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बुंदेलखंड प्रभारी डा. नरेंद्र भूषण निगम ने शहर में संचालित सेंटर में पैथी का विजय दिवस मनाया।
विज्ञापन

डा. श्रवण कुमार चक्रवर्ती, डा. कीर्ति सिंह, शिवनारायन, गणेश सिंह विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। शहर के हाईवे स्थित वृद्धा आश्रम में योग दिवस के मौके पर वृद्धों को योग कराया गया। आश्रम के विनय मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे। जिला महिला योग समिति की अध्यक्ष रानी बाथम की अध्यक्षता में उनके आवास पर योग दिवस मनाया गया।
जिला कारागार में बंदियों को सामाजिक दूरी के साथ योग कराया गया। जेल अधीक्षक अनिल गौतम, जेलर पीके त्रिपाठी, शिक्षक अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। मुस्करा विकासखंड के गहरौली में बृजेंद्र कुमार गुरुदेव की अध्यक्षता में लोगों ने योग व प्राणायाम किया।
योग कर निरोग रहने का दिया मंत्र
भरुआसुमेरपुर। योग शिक्षक बृजकिशोर यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेलवे परिसर में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए लोगों को योग कराया और कोरोना से बचने के लिए यज्ञ संपन्न कराया। योग शिक्षक बृजकिशोर यादव ने बीमारियों से दूर रखने वाले योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया। कहा, यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियों का नाश होता है।
इसलिए कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए घर में हवन अवश्य होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान, बिंदा सिंह, उमाशंकर, राजा भैया यादव, गजराज यादव, मइयादीन गुप्ता, सत्यजीत, रंगीलाल, शिवशंकर, रमेश सिंह, हरीओम तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में ग्रामीणों ने योग किया। बांदा मार्ग पर आर्य समाज के सत्संग भवन में रामेश्वर प्रसाद आर्य व डा. विवेक आर्य के नेतृत्व में लोगों ने योग किया।
योग से कोरोना को हराने का संकल्प
राठ। योग दिवस पर सेठ छोटेलाल एकेडमी में सामाजिक दूरी का पालन कर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शिवप्रकाश गुप्ता दाऊ ने योगाभ्यास कराया। कहा निरंतर योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे कोरोना को मात देना संभव है। इस मौके पर रमेश सोनी, दिनेश गुप्ता, बृजेश खरे, नरेंद्र साहू, दिलीप, परमानंद सोनी, ज्ञानी सोनी, लोकेश लाल, कपूरी देवी, पुष्पा कोष्टा आदि साधक मौजूद रहे। नवोदय विद्यालय में प्रिंसिपल मंजुलता ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक देवेंद्र सोनी ने विभिन्न आसान का अभ्यास कराया। अटगांव में जिला योग प्रचारक शिवम स्वदेशी ने योग कराया। संवाद
बुजुर्ग महिला ने योग से कैंसर बीमारी को दी मात
हमीरपुर। योग और प्राणायाम से एक बुजुर्ग महिला कैंसर जैसी बीमारी को भी मात दे रहीं हैं। 81 साल की उम्र में वृद्धा ने अपने ही घर में बेटियों और नातियों के साथ योग किया। नियमित योगाभ्यास के कारण बिना किसी सहारे के अकेले ही सारा काम करतीं हैं। वृद्धा लोगों के लिए मिसाल बनीं हैं।
पटकाना मोहल्ला निवासी कैलाशवती (81) तीन बेटियों और तीन पुत्रों की मां है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री रानी शुक्ला ने बताया मां को वर्ष 1999 में कैंसर की बीमारी हुई थी। जानकारी होने पर उन्हें कानपुर कैंसर हास्पिटल ले गए। जहां डा. खरे ने उनकी जांच की। जांच में कैंसर बीमारी की पुष्टि पर परिवार के लोग चिंता में पड़ गए।
डाक्टर ने इलाज किया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये कहकर जवाब दे दिया कि अब इनकी सेवा घर में करो। परिवार के लोग बताते हैं घर में कुछ महीने तक डाक्टर की बताई गई दवाएं दी गई फिर होम्योपैथिक मेडिसिन दी गई। इसके साथ ही मां घर में नियमित रूप से योग करने लगीं।
जिससे सेहत में सुधार होने लगा। कैलाशवती कहती हैं कि दवाएं तो किसी भी रोग के लिए ठीक हैं, लेकिन मरीज को रोजाना थोड़ी देर के लिए योग जरूर करना चाहिए। कहा यदि सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने के कुछ देर बाद योग किया जाए तो असाध्य बीमारी से भी निजात मिल सकती है।

परिवार के साथ योग करती वृद्घ महिला कैलाशवती।- फोटो : HAMIRPUR

शहर के पुराना बेतवा मोहल्ले में घर में योग करते लोग।- फोटो : HAMIRPUR

सुमेरपुर क्षेत्र के मुंडेरा स्थित सीएससी सेंटर में योग करते लोग।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें