यमुना नदी का पढ़ता जलस्तर, मछली पकड़ते लोग। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। इन दिनों हो रही झमाझम बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से दो दिन पहले यमुना में छोड़े गए 1.22 लाख क्यूसेक पानी शहर में असर दिखाने लगा है। नदी में मटमैला पानी आने से मछलियां नदी किनारे आ रही हैं। शुक्रवार को शिकारी जाल डालकर मछलियों का शिकार करते रहे। यमुना का जलस्तर 95.78 और बेतवा नदी का जलस्तर 95.7 मीटर पर पहुंच गया है।
शहर में यमुना और बेतवा नदियों का संगम है। एक नदी में जलस्तर बढ़ने से दूसरी नदी का भी जलस्तर बढ़ जाता है। यमुना नदी किनारे बसे भिलावां और मेरापुर मोहल्लों को बाढ़ से बचाने के लिए 450 मीटर तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि शहर में तटबंधों का निर्माण वर्षों पूर्व हो चुका है। मौदहा बांध निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता करनपा
ल ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे यमुना नदी में हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह पानी अब शहर तक आया है। इससे यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को तीन बजे 95.780 मीटर पहुंच गया है।
बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से बेतवा में भी 95.700 मीटर पहुं्च गया है। बताया कि बांध का पानी निकल चुका है। अब नदी का जलस्तर थम गया है। नदियों में मटमैला पानी होने से मछुवारों ने मछलियों का जमकर शिकार किया।