फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 12 बार क्षतिग्रस्त हो चुका है यमुना पुल समानांतर पुल निर्माण का काम भी अधूरा

Wed, 04 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना पुल बीते 15 सालों में करीब 12 बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। महीनों इस पुल से आवागमन भी ठप रहा है। पुल की अवधि अगस्त 2024 में पूरी हो चुकी है।इसके बाद भी पुल से लगातार 40 टन से अधिक क्षमता के वाहन गुजर रहे हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से जिलेवासियों का सीमावर्ती जनपदों से संपर्क टूट जाता है। इस समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए रोहाइन नाला बाईपास का निर्माण व समानांतर पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन व कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली के चलते अभी भी पुल अधूरा है। इसके चलते इन्हीं जर्जर पुलों से भारी वाहन निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


यमुना पुल पर बुधवार को भी कार्यदायी संस्था के कर्मचारी वर्किंग प्लेटफार्म तैयार करने में जुटे हैं। पिलरों के नीचे लगी बेयरिंग के आसपास ड्रिल मशीन से साफ सफाई व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने बताया कि डीएम को पत्र भेजकर पुल से वाहनों का आवागमन रोके जाने की मांग की गई है। डीएम के आदेश के बाद पुल की मरम्मत कार्य 14 जून से शुरू कराया जाएगा। सीआरआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह पुल चलने योग्य नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2024 में ही इसे बंद कर देना चाहिए, लेकिन ऐसा होने से जनपद का आर्थिक ढांचा चरमरा जाएगा। रोहाइन नाला बाईपास का काम पूरा न हो पाने के कारण लोगों को समस्या उठानी पड़ेगी।

-



ओवरलोडिंग में पूरी तरह लगना चाहिए प्रतिबंध



शहर निवासी अधिवक्ता राजेंद्रवीर सिंह कहते हैं कि यमुना पुल कई मर्तबा क्षतिग्रस्त हो चुका है। पांच दशक पूर्व बने पुल पर 100-120 टन क्षमता के भारी वाहन निकाले जा रहे हैं। इन पर जिला प्रशासन को पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन




-

आवागमन बंद होने से व्यापार होगा प्रभावित



व्यापार उद्योग मंडल के नेता सूर्य कुमार तिवारी ने बताया कि पुल से आवागमन बंद होने से व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारियों का ज्यादातर सामान शनिवार व रविवार को ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें