फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 11 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला और गोहांड ब्लाकों में दूसरे चरण के मतदान को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यहां दूसरे चरण का चुनाव 13 को होगा। इसके लिए 289 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


गोहांड में 145 व सरीला में 144 बूथ स्थापित किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन के साथ तीन सहयोगी रहेंगे। जिनके लिए 1156 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

वहीं 30 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। जिसमें 120 कर्मचारियों को रखा गया है। एनआईसी के डीआईओ राहुल कुमार गौतम ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों में एक एक महिला कर्मचारी रहेगी। वहीं मुख्यालय के महिला महाविद्यालय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1276 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


  वहीं भरुआसुमेरपुर में थानाक्षेत्र के सात गांवों का पंचायत चुनाव कैमरे की निगरानी में होगा। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि टेढ़ा, सुरौली, मुंडेरा, पचखुरा महान, इंगोहटा, चंदपुरवा बुजुर्ग व पत्यौरा अतिसंवेदनशील गांवों की श्रेणी में शामिल हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें