कोतवाली के पडरा गांव में तिल की खराब फसल देखकर सदमा लगने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पडरा गांव निवासी किसान जगन्नाथ अहिरवार(80) के पुत्र रामचरन ने बताया कि परिवार में 7 बीघा जमीन है। इस साल उसके पिता ने खेत के पांच बीघा में तिल, उर्द और दो बीघा में अरहर की फसल बोई थी। लेकिन बारिश न होने के कारण तिल की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिला और फसल सूख गई।
रविवार पूर्वाह्न 11 बजे उसके पिता घर से खाना खाकर खेतों पर गए। वहां तिल की फसल देखकर शाम करीब चार बजे वह घर लौटे। चारपाई पर लेटने के दौरान ही सदमा लगने से उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम राजेश कुमार ने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए हैं।