फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मतदाताओं के आवेदन समय से जमा कराएं कार्यकर्ता

Sat, 08 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर के भाजपा जिला कार्यालय में मतदाता गहन पुनरीक्षण विधानसभा कार्यशाला आयोजित हुई। स्नातक निर्वाचन से पूर्व मतदाताओं के आवेदन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसी के साथ पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों की बैठक करें।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बाल मुकुंद शुक्ला ने उपस्थित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिले के पदाधिकारियों को जरूरी सलाह दी। कहा कि कार्य क्षेत्र में पहुंचकर बूथ अध्यक्षों से बैठक करें और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के आवेदन समय से जमा करें, जिससे नाम वोटर लिस्ट में आ सके। कार्यक्रम में गणेश यादव, रामदास सुदर्शन, सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, आशीष पालीवाल, कुलदीप निषाद, लक्ष्मी रतन साहू, किशन व्यास, रामदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें