भरूआ सुमेरपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में साफ स्वच्छ राजनीत की और देश को विकास के पथ पर आगे ले गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह मतदाता सूची में जो नाम छूटे है उनके दावा आपत्ति फार्म भरकर जुड़वाना सुनिश्चित करें।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि मतदाता सूची का आलेख प्रकाशित हो तो बूथ पर उसे गौर से देखें, जो नाम न जुड़े हो उन्हें जुड़वाएं। विधायक डा. मनोज प्रजापति ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, गणेश यादव, ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, किशन व्यास, लालाराम निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, रविराज बुंदेला ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, अंकित गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, मनोज पालीवाल, के.के. विश्वकर्मा, अशोक गुरु सहित शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।