फोटो29एचएएमपी 10 बिवांर में परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते प्राचार्य। संवाद
गहरौली (हमीरपुर )। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सख्ती देखने को मिल रही है। सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। सोमवार की शाम की पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर विषय गृहविज्ञान की परीक्षा हुई।
मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव गहरौली में संचालित स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह पाली में बीए पंचम सेमेस्टर विषय अंग्रेजी साहित्य की 2 छात्राओं ने परीक्षा दी। शाम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर विषय गृहविज्ञान की 32 छात्राओं ने परीक्षा दी। बिवांर के हीरानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुबह पाली में बीए पंचम सेमेस्टर विषय अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा 11 छात्राओं ने दी। शाम पाली में आयोजित हुई बीए प्रथम सेमेस्टर विषय गृहविज्ञान की परीक्षा के लिए 82 छात्राएं व एक छात्र पंजीकृत था जो सभी उपस्थित रहे। लोदीपुर निवादा में संचालित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष डॉ शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह पाली में 11 ने परीक्षा दी,वही शाम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर विषय विषय गृहविज्ञान की परीक्षा 61 छात्राओं ने दी। यहां एक छात्रा गैर हाजिर रही।