कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम संजीव शाक्य को ज्ञापन देते आप पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। दैनिक भास्कर और भारत समाचार चैनल के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए इसे आपातकाल बताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हनीफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी बताते हुए कहा कि यूपी की जनता केंद्र और प्रदेश की सरकार को सबक सिखाएगी।
अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को सौंपा। इसमें निरंकुश सरकार की दमनकारी नीतियों पर रोक लगाने की मांग की। जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव नरेंद्र आनंद उर्फ टिल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिंह आजाद, आदित्य प्रजापति, सुनील शिवहरे, धीरेंद्र शिवहरे, अखिलेश कुमार, रवींद्र भारतवंशी, नत्थू सिंह, संदीप सिंह, आमिर भी मौजूद रहे।