मेरापुर मोहल्ले में जल भराव से गिरी मिट्टी की दीवार। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। नगर पालिका के मेरापुर मोहल्ले में जलभराव से दो लोगों के घरों की दीवारें गिर गईं। साथ ही 12 मकान कभी भी धराशाई हो सकते हैं। परेशान बस्ती के लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
शुक्रवार को कुलदीप निषाद व रामचंद्र के मकान की कच्ची दीवार ढहने से परिवार के लोग दबने से बाल-बाल बचे। वहीं कामता, चुनकी, अनुरुद्ध, भवानीदीन, रवि, लल्लू, अजय, रामवती, अर्जुन, जौहरिया के मकान गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
पीड़ितों ने बताया कि मुख्य रास्ते से उनकी गली में बनाई गई इंटरलॉकिंग के दौरान जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। ऊंचाई बढ़ने से बरसात का पानी नहीं निकलने से जल भराव की स्थिति बन जाती है। परेशान लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद से पानी निकासी कराने की मांग की है। संवाद