फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में मजदूर का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया डेरा में ससुराल में आए युवक का शव बेतवा नदी किनारे बेरी के पेड़ में फंदे से लटक मिला। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्याकर शव को फांसी में लटकाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए शव को ले जाने से मना कर दिया। बाद में सीओ के आदेश पर पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के गोकुल डेरा निवासी जसवंत (23) पुत्र मुक्ता निषाद लकड़ी की कटाई में मजदूरी का काम करता था। सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया डेरा निवासी स्व. राजेंद्र निषाद की पुत्री ललिता के साथ करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ससुराल नहीं जा रही थी। बीते शनिवार को वह ससुराल पत्नी को लेने आया था। जहां ससुरालियों से उसका विवाद हुआ। मृतक की सास पारसकली का कहना है कि उन्होंने बेटी के साथ मारपीट कर दी थी। जिस पर यूपी 112 पुलिस बुलाकर उसे शांतिभंग में जेल भेज दिया था। सोमवार को एक रिश्तेदार ने उसकी जमानत कराई। जहां उसी रात ससुराल में घर के पास ही बेतवा नदी किनारे लगे बेरी के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हल्का इंचार्ज मनोज पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सीओ रवि प्रकाश सिंह के आदेश पर पुलिस ने पत्नी ललिता, सास पारसकली, साले अजय व छोटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें