फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 13- मृतक संजय भुर्जी की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
= आर्थिक तंगी बनी इलाज में बाधा, कानपुर रेफर होने के बावजूद परिजन नहीं ले जा सके
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

भरुआ सुमेरपुर। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की गुरुवार देर शाम घर पर मौत हो गई। आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर नहीं ले जा सके। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बे में पुराने स्टेट बैंक के समीप रहने रामौतार ने बताया कि उसका पुत्र संजय भुर्जी (40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार देर शाम वह मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहा था। पशु बाजार के समीप हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह असंतुलित होकर बगल से गुजर रहे ई-रिक्शा से टकराया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सीने में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर ले जाने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसे कानपुर नहीं ले जा सके। गुरुवार देर शाम घर पर ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी काजल और पुत्री सृष्टि को छोड़ गया है। शुक्रवार सुबह कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें