फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रामलीला चौराहे के चौड़ीकरण का काम प्रारंभ

Sun, 22 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर में मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार से रामलीला मैदान चौराहे पर काम शुरू हो गया है। सड़क के दोनों ओर नालों के लिए खोदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


रामलीला चौराहा में बीच सड़क से दोनों ओर 11-11 मीटर, कुल 22 मीटर का गोल चौराहा बनाया जाना है। अतिक्रमण क्षेत्र में आने वाली गुमटियों व दुकानों को हटा दिया गया है। चौड़ीकरण की जद में रामलीला मैदान का कुछ हिस्सा भी आ रहा है। शनिवार को वहां नाले के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई शुरू करा दी गई है। दूसरी ओर नाले का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं जीजीआईसी कॉलेज के पास पुलिस का निर्माण कार्य चल रहा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व चौड़ीकरण कार्य के ठेकेदार केजी अग्रवाल ने बताया कि पनवाड़ी बिलरायां राजमार्ग के 428, 429, 430 वें किलोमीटर के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। यह कार्य उरई रोड नहर बाईपास से बीएनवी डिग्री काॅलेज तक होना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बजरिया व शक्ति मंदिर चौराहों पर काम शुरू कराया जाएगा। चौड़ीकरण का काम पूरा होने पर लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें