बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
बावजूद इसके जान जोखिम में डाल कर कुछ लोग नदी से लकड़ियां एकत्रित कर रहे
हैं। ऐसे में, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हालांकि, प्रशासन नदियों
के किनारे हूटर बजाकर लोगों को नदियों से दूर रहने को सचेत भी कर रहा है,
लेकिन लोग लकड़ियां पकड़ने को ब्यास में कूद रहे हैं। दो दिन से हो रही
भारी बारिश के चलते ब्यास नदी उफान पर है। ऊपरी क्षेत्रों से काफी
लकड़ियां नदी में बह कर आ रही हैं।
कस्बे के कुछ लोग जान जोखिम में डालकर
लकड़ियां पकड़ने का काम कर रहे हैं। उपमंडल की ब्यास नदी के अलावा मानखड्ड
और कुणाह खड्ड में भी लोग टायर की टयूब की मदद से पानी में उतर रहे हैं।
इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा ो सकता है, लेकिन प्रशासन इससे अंजान बना हुआ
है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उफनती नदियों में लकड़ी पकड़ रहे
लोगों को नदियों से दूर किया जाए।
एसडीएम नादौन राकेश शर्मा का कहना है
कि लोगों को नदियों से दूर रहने के लिए हूटर से आगाह किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से नदियों के पास न जाने की अपील की है।