फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चंदा मांगने पहुंची महिलाओं को कालोनीवासियों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यालय के कांशीराम कॉलोनी की घटना, ड्रोन के भय के चलते दिखी दहशत
विज्ञापन

फोटो 11 एचएएमपी 21= कांशीराम कॉलोनी स्थित मंदिर में जगराता करती महिलाएं। स्रोत: कॉलोनीवासी


संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। मुख्यालय स्थित कांशीराम कॉलोनी में ड्रोन उड़ने व चोरी की घटना को अंजाम देने की दहशत में चंदा मांगने आई दो महिलाओं को लोगों ने घेर लिया। उन्हें पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाएं भय के मारे मंदिर में जगराता करने के बहाने रात भर जाग रही है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनीवासी मुकेश राज ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे पांच महिलाएं बुर्का बांधे निकलती दिखी। वहीं रात में ड्रोन भी उड़ता दिखा। इस पर कॉलोनी वासियों ने यूपी 112 पुलिस को भी बुला लिया। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर दो औरतें कॉलोनी के आठ ब्लॉक स्थित एक कॉलोनी में पहुंची। जहां वह वहां चंदा मांगने लगी। घर में मौजूद महिला ने दरवाजा नहीं खोला। तब औरतों ने कहा कि वह आश्रम से आई और चंदा दे दो। इस पर महिला ने मोहल्लेवासियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें पकड़ पुलिस को सौंप दिया। सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि चंदा मांगना कोई अपराध नहीं है। पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें