फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर में पंखे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 36- मृतक सुनीता की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव में शनिवार शाम महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला का सुबह पति से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

गांव निवासी भूरा अनुरागी की पत्नी सुनीता (55) ने शनिवार शाम घर के अंदर पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे संजय ने बताया कि शनिवार सुबह उसके पिता और मां के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मां ने यह कदम उठा लिया। उसने बताया कि करीब एक साल पहले 22 वर्षीय भाई गोलू ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी थी। संजय के अनुसार वह ट्रक चालक है। बताया कि परिवार के पास 14 बीघा खेती की जमीन है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें