फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

Sat, 18 Oct 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। थानाक्षेत्र के सायर गांव में एक महिला का शव घर के कमरे की धन्नी से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भाई ने पति व उसके जेठ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव के मोहनपुरवा मोहल्ला निवासी इंद्रपाल पाल की पत्नी संगीता (40) का शव शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर की धन्नी पर फंदे से लटकता मिला। पति ने बताया कि सुबह पुत्री ने शव लटकता हुआ देखा। संगीता के भाई जनपद जालौन के थाना कदौरा के लोदीपुरा निवासी धीरेंद्र पाल ने अपने बहनोई इंद्रपाल और जेठ रजेपाल के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि बहनोई शराब का आदी है और अक्सर उसकी बहन को मारता पीटता था। जेठ ने भी बीते दिनों उसकी बहन के साथ बेवजह गालीगलौज की थी। बहन के तीन बच्चे एक बेटा व दो बेटियां हैं। भांजी नैंसी (13) ने सुबह करीब चार बजे उसे फोन पर घटना की सूचना दी थी। बताया कि बहनोई 10 अक्तूबर को गांव लौटा था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। शरीर पर चोंट के निशान भी मिले हैं।

थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें