फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, दो रेफर

Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि सवारियां सड़क पर दूर जा गिरीं। सरीला कस्बा निवासी जितेंद्र शनिवार को ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर चंडौत से सरीला जाने की तैयारी में था। इसी दौरान शाम 4:15 बजे झबरा की ओर से आ रहे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार जरिया गांव निवासी सुमन देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके पति रमाकांत हादसे के वक्त वहीं सड़क पर खड़े थे। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ मवई गांव में रिश्तेदारी में अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। डंपर काफी तेज रफ्तार में आ रहा था और वह हाथ देकर बार-बार डंपर को रुकने का संकेत देते रहे, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और सीधे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद पत्नी ई-रिक्शा से उछलकर डंपर से टकराई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे में ई-रिक्शा सवार छोटेलाल (65) निवासी निवाड़ी थाना कालपी, जितेंद्र (30) सरीला और संतोष (35) निवासी बौखर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल व चंडौत चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ल ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरीला पहुंचाया। वहां से जितेंद्र और संतोष को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि डंपर के खलासी को पकड़ा गया है, जबकि चालक भाग गया, उसकी तलाश जारी है। डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें