फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डबल डेकर बस की टक्कर से महिला मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो16 एचएएमपी 39- ग्रामीणों को समझाते इंस्पेक्टर। संवाद
विज्ञापन
कुरारा(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने महिला व उसकी बकरियों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत छह बकरियों की मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे चालक ने कुछ ही दूरी पर एक एक वृद्ध व किशोरी को भी टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर जाम लगा कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ, एसडीएम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

झलोखर गांव निवासी अनीता (40) पत्नी रामबाबू पांच बकरियों को चराने गए थी। गांव के राम अवतार प्रजापति (65) व उसकी पुत्री शशि (17) भैंस व पड़िया को चराने खेतों की ओर गए थे। रविवार की शाम मवेशी चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही डबल डेकर बस ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस ने राम अवतार व उसकी पुत्री को भी टक्कर लगी, जिससे दोनों उछल कर सड़क के किनारे गिर पड़े और घायल हो गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल व कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज, क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर सीओ सदर राजेश कमल व सदर एसडीएम केडी शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें