फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने केरोसिन डाल खुद को फूंका, मौत

Wed, 29 Aug 2018 11:30 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
घर में लगी आग को बुझाते मोहल्ले के लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सात माह पहले बेटी को  ससुराल से निकाले जाने से परेशान महिला ने घर में किसी के मौजूद न होने पर केरोसिन डाल आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। आग से गृहस्थी भी जल गई।
विज्ञापन


कस्बे के बड़ी जुलेहटी मोहल्ला निवासी अनवार शाह सिलाई का काम करते हैं। इसी से परिवार की गुजर बसर होती है। अनवार ने बताया कि उसके  तीन पुत्र शानू, रानू और राजू हैं। दो पुत्रियां शाहबा और गुलफशा हैं। शाहबा की शादी झांसी में और गुलफशा की शादी डेढ़ साल पहले जालौन जिले के नदीगांव निवासी वशीमउद्दीन के साथ की थी। करीब सात माह पहले गुलफशा के ससुरालीजन उसे मायके में छोड़ गए। गुलफशा को लेकर कई बार उसकी मां अनीसा (55) नदीगांव गई।

ससुरालीजनों ने हर बार बेइज्जत कर भगा दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। अनवार ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे वह सिलाई के कपडे़ देने दुकान पर गया था। इसी दौरान पत्नी ने कच्चे घर में बंद होकर केरोसिन डालकर   आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने  पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। आग से गृहस्थी भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें