फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 11 Feb 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी स्टैंड के पास सड़क पार कर रही महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी सूरजमुखी ने बताया कि मंगलवार शाम को अपनी जेठानी कलावती (45) व बहू गायत्री के साथ खेत से चारा काटकर घर लौट रहीं थीं। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी स्टैंड के पास रोड पार करने लगीं। तभी राठ की ओर से जा रहे बाइक चालक ने जेठानी कलावती को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

डॉ चंद्रशेखर राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया था। जो सीएचसी से चकमा देकर भाग गया। यूपी 112 पुलिस दुर्घटना करने वाली बाइक को कोतवाली ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें