फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खंभे के सपोर्ट वायर में उतरा करंट, चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो14 एचएएमपी 22- मुस्करा सीएससी में मृतका के रोते बिलखते बेटे। संवाद
विज्ञापन
फोटो14 एचएएमपी 22- मुस्करा सीएससी में मृतका के रोते बिलखते बेटे। संवाद
विज्ञापन

फोटो14 एचएएमपी 23- मृतका सकुन की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

- परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्करा (हमीरपुर)। बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में करंट दौड़ने से उसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतक के पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मुस्करा थानाक्षेत्र के इमलिया गांव निवासी संतराम राजपूत ने बताया कि उनकी पत्नी सकुन (44) शुक्रवार को अपने घर में थीं। जैसे ही घर से बाहर आईं तो बाहर लगे बिजली के खंभे पर लगे सपोर्ट वायर के सम्पर्क में आ गईं, जिससे उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस कर बेहोश होकर गिर पड़ी। चीख सुनकर शकुन के दोनों बेटे आशीष और कल्लू सहित पति संतराम और परिजन दौड़ पड़े और सकुन को उठाकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर शिवजी गुप्ता ने शकुन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतका के दोनों बेटे बेहाल हो गए। वहीं पति संतराम भी बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। शव का पंचनामा भरकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि उसके पास मात्र दो बीघा जमीन है, जिस पर पत्नी के सहयोग से खेती और मजदूरी करके अपने घर का भरण पोषण करता है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

फोटो14 एचएएमपी 22- मुस्करा सीएससी में मृतका के रोते बिलखते बेटे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें