फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खांसी के इलाज के दौरान इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत

Fri, 27 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के विदोखर पुरई गांव की एक महिला की खांसी के उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बरदानी कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री अपने पुत्र राजू कुशवाहा के साथ बुधवार को उपचार कराने मौदहा स्थित डॉक्टर इकराम अली के क्लीनिक गई थीं। आरोप है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाए जाने से सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र राजू कुशवाहा ने मौदहा कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ गलत इलाज की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सावित्री अपने पीछे पति, पुत्रों और बहुओं को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। घटना की सूचना पाकर पूर्व प्रधान मानसिंह भदौरिया, चंद्रप्रकाश यादव, रणविजय सिंह, उदयभान यादव सहित अन्य लोग मृतका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें