फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 01 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
खेड़ा शिलाजीत गांव में रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में सोमवार तड़के युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद वह घर से भाग रहा था कि गांव के लोगों ने दबोच लिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी जयकरन अनुरागी की पत्नी मानकुंवर (45)सोमवार को तड़के दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी उसका मझला भाई नरेश कुल्हाड़ी लेकर आया और मानकुंवर से झगड़ने लगा। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी फेंक कर भागने लगा।

गांव वालों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने मुताबिक आरोपी सनकी बताया जा रहा है। उसे मृतका के गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर पहले भी मृतका की पिटाई कर चुका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गम में बदली खुशियां
सरीला (हमीरपुर)। खेड़ा शिलाजीत निवासी जयकरन अनुरागी के घर दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थी कि अचानक पूरा माहौल गम में बदल गया। जयकरन की पत्नी मानकुंवर की हत्या के बाद परिवार ही नहीं पूरे गांव में गम का माहौल है।   

रविवार को जयकरन का पूरा परिवार दिवाली की खुशियां मना रहा था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि अगली सुबह उनके लिए गमगीन होगी। सुबह होती ही मान कुंवर उठी और तड़के गोवर्धन पूजा के लिए दरवाजे के बाहर लगे नल से पानी भरने चली गई। तभी उधर से उसका देवर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जयकरन ने बताया कि नरेश उसके साथ रहता है। वह सनकी है। करीब चार साल पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। तबसे उसकी नजर भाभी मानकुंवर पर रहती थी। उसे शंका रहती थी कि उसके घर आने जाने वाले लोग मानकुंवर की वजह से आते हैं। लगभग एक साल पहले जनपद एटा में ईंट भट्टो में काम करते समय उसने अवैध संबंधो के शक में मानकुंवर की पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया था। मानकुंवर की मौत के बाद उसके बेटे रविंद्र (20), जीतू (18), बेटी राधा (14) का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें