भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कस्बे के गायत्री तपोभूमि से कहा कि वह बुंदेलखंड को प्यासा नहीं रहने देंगे। भाजपा घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाएगी।
कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना बनाकर बुंदेलखंड के किसानों के लिए खुशहाली का द्वार खोला है। घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए 47 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था कर कार्य शुरू कराया गया है। नदियों को आपस में जोड़कर पूरे बुंदेलखंड को सिंचित बनाया जाएगा। पानी की कमी के कारण किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होने दी जाएंगी।