फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी का हालचाल लेते रहे लोग

Sat, 11 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अनशन स्थल पर मलखान सिंह का हाल चाल लेती भाजपा नेत्री माधुरी श्रीवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राठ को जिला बनाने की मांग पर अनशन कर रहे सदर गांव निवासी मलखान सिंह निषाद की हालत बिगड़ने की सूचना पर शनिवार को अनशन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ हालचाल लेने पहुंची।
विज्ञापन


राठ कस्बे को जिला बनाने की मांग पर 12 मई से सदर गांव के मलखान सिंह निषाद का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन जारी है। धरना प्रदर्शन शुरू होने पर विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन देना शुरू कर दिया था। बीते दो दिन पूर्व अनशनकारी की हालत बिगड़ गई। इस पर समर्थकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें टाइफाइट हो गया है। इसी के चलते भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य गौरहारी माधुरी श्रीवास अपने समर्थकों के साथ अनशन स्थल पर पहुंची और मलखान का हाल चाल लिया। वहीं सारा दिन विभिन्न संगठनों के लोगों का भी हाल चाल लेने के लिए तांता लगा रहा। डा.मानसिंह राजपूत ने बताया कि मलखान की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें