मौदहा(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बिहरका गांव में पति ने मायके जाने से मना करने पर आक्रोशित पत्नी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरका निवासी पूजा (22) वर्ष पत्नी खिरवही दीन कुशवाहा ने शुक्रवार की सुबह अपने पति से मायके जाने की बात कही। पति ने उसे मना कर दिया और मजदूरी के लिए निकल गया। मायके न जा पाने से आक्रोशित पूजा ने अपने घर में कुंदा से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। सास ने जब कमरे में बहू को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर अन्य परिजन भी पहुंच गए और बिलखने लगे। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंच पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।