फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चलते ट्रक का निकला पहिया, लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 24 एचएएमपी 30- चलते ट्रक से निकले पहिये में लगी आग। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिवांर(हमीरपुर)। राठ राज्य राजमार्ग पर छानी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घाटमपुर से चातेला की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित हो गया। इधर टूटकर अलग हुए पहिए में घर्षण के कारण भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि आग की लपटें ट्रक के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंचीं, जिससे एक भयंकर विस्फोट का खतरा टल गया। हादसे के वक्त मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मुस्तैद थे। पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक आग भड़कती देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने स्थानीय राहगीरों की मदद से सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। व्यस्त हाईवे और फ्यूल स्टेशन के पास आग लगने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की त्वरित सक्रियता ने बड़ी अनहोनी को रोक लिया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुरक्षित रूप से सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें