फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कुरारा में दुकानों पर काम करते मिले तीन बाल श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कुरारा में संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान प्रतिष्ठानों से 03 बाल एवं किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सेवायोजकों को कड़ी चेतावनी दी गई। टीम के पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बाल श्रम अधिनियम, 1986 एवं संशोधित बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम, 2016 के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान का असर कुरारा में भी देखने को मिला। जब संयुक्त टीम बाजार में पहुंची तो हड़कंप मच गया। जहां पर बाल श्रमिक थे, उन्हें ग्राहक बना दिया गया। दुकानदारों ने कुछ की छुट्टी करके घर भेज दिया। इसके बावजूद टीम को तीन बाल श्रमिक मौके पर काम करते हुए मिले। तीनों को मुक्त कराया गया और उन्हें शासन की योजना से लाभांवित करने की बात कही है।
अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों के संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। अकुशल श्रमिकों के लिए 12,356 रुपये व अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 13,590 तथा कुशल श्रमिकों के लिए 15,224 प्रति माह देय है। इससे कम पारिश्रमिक दिया जा रहा तो नियमता गलत है।
विज्ञापन

संयुक्त अभियान में सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट विभा भारती, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर, सनद श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र सिंह, चाइल्ड लाइन से सफवान अहमद एवं कुलदीप द्विवेदी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें