जेसीआई के तत्वावधान में रामनारायण गुप्त की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें 40 में कैंसर के लक्षण पाए गए। 10 मरीजों में गुटका खाने से कैंसर के लक्षण पाए गए। जिन मरीजों में कैंसर के लक्षण पाए गए उन्हें ग्वालियर का पास दे दिया गया।
गुरुवार को पुराने सरकारी अस्पताल पर जेसीआई द्वारा नि:शुल्क कैंसर शिविर लगाया गया। जिसमें कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर के डायरेक्टर डा. बीआर श्रीवास्तव एवं उनकी सहयोगी टीम महिला कैंसर रोग विशेषज्ञ, डा. मोनिका दीवान, नाक, कान और गला विशेषज्ञ डा. ईएनटी अग्रवाल, जनरल सर्जन कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. जीएस गुप्ता ने मरीजों की जांच की। शिविर में 200 मरीजों के रजिस्ट्रेशन हुए। जिनमें 40 में कैं सर के लक्षण पाए गए। मरीजों को पास देकर ग्वालियर बुलाया गया है।
10 मरीजों में गुटखा खाने से कैंसर के लक्षण मिले। शिविर के दौरान जेसीज अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह, नवीन बुधौलिया, अमरजीत अरोरा, हरीकिशुन राजपूत, दीपक पुरवार, मोहम्मद अनवार, प्रियंका द्विवेदी, अभय खरे, केजी अग्रवाल, धर्मेंद्र कोष्ठा, रविंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल पुरवार, प्रमोद सर्राफ आदि मौजूद रहे।