फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों का माल पार किया

Thu, 02 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में सिंचाई विभाग के डाक बंगला के सामने वाली बस्ती निवासी जयकरन पुत्र रज्जन के घर से बुधवार रात चोरों ने 30 हजार नगद व करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह जब घर की महिलाएं जगीं तो सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि उसके मोहल्ले के ही मइयादीन ने उसे बताया कि उसी रात लगभग एक बजे उसके घर से तीन लोग छत पर चढ़ कर घर में नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर की एक वृद्धा ने जान लिया और शोर मचा दिया। जिससे चोर भाग निकले। तीनों चोर सिर्फ  अंडर वियर एवं बनियान में थे। पीड़ित के अनुसार, बीते सोमवार की रात भी अज्ञात चोर मोहल्ले की ही शिवकली पत्नी शिवदयाल प्रजापति के घर को निशाना बना लगभग एक लाख के जेवर चुरा ले गए थे। पीड़ित ने थाना बिवांर में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें