फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आधा घंटा मूसलाधार बारिश में जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 28- शहर के एसपी आवास मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय सहित सदर तहसील में मंगलवार शाम करीब आधा घंटा जमकर बारिश हुई। इससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बरसात के मौसम का एक महीना गुजर चुका है। बारिश न होने के कारण खरीफ फसलें चौपट होने की कगार पर थीं। मंगलवार देर शाम सावन माह की पहली बारिश ने लोगों को राहत दी है। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई आधा घंटा मूसलाधार बारिश से मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों की रफ्तार थम गई थी।

तेज बारिश से मुख्यालय में कांशीराम काॅलोनी, ग्वालटोली, शिवाजी मोहल्ला, डिग्गी, प्रधान डाकघर, पुलिस लाइन, तहसील तिराहा, स्पोर्ट्स स्टेडियम में पानी भर गया। पानी की निकासी न हो पाने की वजह से तमाम घरों में पानी घुस गया। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दिन का अधिकतम पारा छह डिग्री लुढ़ककर 30.2 और न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच व छह अगस्त को 24 मिमी, सात अगस्त को 20 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, आठ अगस्त को 14 एमएम व नौ अगस्त को 13 एमएम बारिश हाेने की संभावना है।
विज्ञापन

आगामी नौ अगस्त तक लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इससे खरीफ फसलों को राहत मिलेगी।
राजीव सिंह, केवीके कुरारा प्रभारी

फोटो 04 एचएएमपी 28- शहर के एसपी आवास मार्ग पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें