फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आधे गांव को जलापूर्ति, 50 परिवार रह गए प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के हरसुंडी गांव में नमामि गंगे परियोजना से टंकी बनाकर पाइपलाइन बिछाई गई।
विज्ञापन

लाइन में ब्लॉकेज होने से आधे गांव को जलापूर्ति नहीं हो रही है। करीब 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना संचालित है। हरसुंडी गांव के अरविंद राजपूत, भवानीदीन राजपूत, देवपाल, प्रदीप, बृजेंद्र, अजय पाल, रामलखन, रोहित ने बताया कि एक साल पहले अमृत सरोवर तालाब के पास पानी की टंकी बनाई गई। पूरे गांव में पाइपलाइन डालकर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बताया कि लाइन में ब्लॉकेज होने के कारण अनुसूचित जाति बस्ती, बाजार, पंचायत भवन सहित करीब आधे गांव में पानी नहीं पहुंच रहा। लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों के भरोसे हैं। हैंडपंपों पर भीड़ लगने की वजह से कई बार विवाद की संभावना भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेेदार सहित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। एडीएम नमामि गंगे सुरेेश कुमार का कहना है कि जानकारी कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

रामलीला मैदान मोहल्ला निवासी अरविंद राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में शिकायत दर्ज कराई पर सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार से कहा तो केंद्र की योजना बताकर एक साल और लगने की बात कही। आधे गांव में पेयजल आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत भवन के पास रहने वाले प्रदीप ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग सरकारी हैंडपंप पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिससे लोग दूसरों के घरों में लगे हैंडपंप से काम चला रहे हैं। कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव से कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें