फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज से ‘सूखी’ पेयजल योजना

Sat, 16 Apr 2016 12:03 AM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
अलरा गांव में पंपसेट से निकाला जा रहा गड्ढे में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल संस्थान की लापरवाही के चलते पहाड़ी-भिटारी सामूहिक पेयजल योजना का लोगों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन में दर्जनाें लीकेज होने से पानी की बर्बादी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बूंद-बूंद पानी का संकट है। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मी को ज्ञापन देकर बिल वसूली से पहले लीकेज ठीक कराने को कहा है।
विज्ञापन


अलरा गांव में जल संस्थान की पहाड़ी भिटारी सामूहिक पेयजल योजना संचालित है। इस योजना से अलरा, पहाड़ी, भिटारी, गौरा और गहरौली गांवाें को जलापूर्ति की जाती है। अलरा से पहाड़ी तक मुख्य पाइप लाइन बिछी है। इसमें एक दर्जन बड़े लीकेज हैं। वहीं गहरौली और अलरा के बीच भी कई जगह लीकेज हैं। इसके कारण हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है।

अलरा के प्रधान संतराम कुशवाहा के नेतृत्व में रामसहोदर लोधी, जय सिंह, छत्रपाल सिंह, केशव प्रसाद, रामस्वरूप, संतोष कुमार ने जलसंस्थान के लिपिक बरदानीलाल यादव को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर बिल की वसूली करनी है तो लीके ज ठीक कराकर पहले पानी दें, नहीं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएं।
विज्ञापन


वहीं लीकेज से गड्ढों में भरे पानी का उपयोग ग्रामीण पंपिंग सेट मशीन लगाकर ईटा, खप्पर पाथने सहित अन्य कार्यों में कर रहे हैं। इस संदर्भ में जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके त्रिवेदी ने कहा कि अवर अभियंता को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। शीघ्र लीकेज ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें