मेरापुर मोहल्ले के रास्ते में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह से कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह जल भराव के साथ सड़कों में कटान हो गया।
कालपी फोरलेन मार्ग में बारिश से सिटी फारेस्ट गेट के आगे कटान से एक साइड को बैरीकेडिंग कर अवरुद्ध कर दिया गया है।
वहीं सहालेेगी सीजन होने से शुक्रवार को शादियों में खलल पड़ा। बारिश के चलते शादियों में साज सज्जा का काम फीका पड़ गया। शहर के कांशीराम कालोनी, पुराना एआरटीओ कार्यालय मार्ग, पुलिस लाइन, मेरापुर आदि स्थानों में जल भराव हो गया।
उधर, आकिल तिराहे के पास एक सूखा पेड़ भी सड़क में गिर गया। मौसम विभाग के भवानीदीन ने बताया शुक्रवार को 35 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। कहा कि जून माह में अब तक 273 एमएम बारिश हुई है।
बिवांर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। गांव की रास्ताएं पानी से जलमग्न हो गए। पेयजल टंकी, पशु चिकित्सालय, थाना परिसर में जल भराव से तालाब जैसा नजारा दिखा। जलसंस्थान परिसर में कर्मियों के आवासों में पानी घुस गया। कई जगह मिट्टी व सड़क कटान से राहगीरों को निकलने में परेशानियां हुईं।
शहर के आकिल तिराहा के पास बारिश से गिरा सूखा पेड़ वाहन हुआ क्षतिग्रस्त।- फोटो : HAMIRPUR