फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवहार में सुधार क ी चेतावनी

Thu, 25 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर ब्लाक सभागार में प्रधानों व कर्मचारियों के बीच बैठक लेते सीडीओ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी व प्रधान संघ के बीच चल रही तनातनी को समाप्त कराने आए मुख्य विकास अधिकारी के सामने स्थापना लिपिक से बीडीओ ने फिर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे प्रधान संघ भड़क उठा। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह में व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी है अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन


विगत दिवस प्रधान संघ के बुंदेलखंड अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव के नेतृत्व में प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें  प्रभारी बीडीओ/परियोजना निदेशक सुरेशचंद्र केसरवानी पर मनमानी का आरोप लगाया था। कहा था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रधान संघ का कहना है कि जबसे इन्होंने विकास खंड का चार्ज लिया है, तब से विकास कार्य ठप पड़े हैं। खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली से वे अपने को असहज महसूस कर रहे हैं।


जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को प्रधान संघ से वार्ता के लिए निर्देशित किया। गुरुवार को सीडीओ ने प्रभारी बीडीओ, कर्मचारियों व प्रधान संगठन के साथ बैठक की। बैठक में ब्लाक प्रमुख ने बिंदुवार समस्याएं रखीं। प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने समस्याएं बताईं व सम्मान न दिए जाने की बात कही। बताया कि प्रभारी बीडीओ के चार्ज लेने के बाद से कर्मचारियों का वेतन नहीं निकला है। इस मामले में सीडीओ ने स्थापना लिपिक मोहम्मद अजीज से जानकारी ली। स्थापना लिपिक के बोलते ही बीडीओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बर्ताव से स्थापना लिपिक के आंसू छलक आए। इससे प्रधान संघ एक बार फिर आक्रोशित हो गया। दोनों पक्षों की बात सुनने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी बीडीओ/परियोजना निदेशक को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। सीडीओ ने प्रधान संघ व ब्लाक प्रमुख सहित कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगर इनकी कार्य प्रणाली में बदलाव नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रभारी बीडीओ लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें