फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मतदाताओं को किया जागरूक, समय से फार्म जमा करने की अपील

Mon, 08 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने बूथों पर पहुंचकर एसआईआर की जानकारी ली। कैंप में मतदाताओं को जागरूक करते हुए समय से फार्म जमा करने की अपील की। कहाकि इसमें लापरवाही किसी को नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


एसआईआर से लोग जाने क्यों घबरा रहे है यह तो वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण है। प्रजातंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक भारतीय नागरिक को है। जो भारतीय है उसके लिए तो कोई परेशानी ही नहीं है। एसआईआर प्रक्रिया में सभी लोग सहभागिता निभाएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज में एसआईआर हेल्प डेस्क लगी है। अध्यक्ष ने वहां पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ली। मतदाताओं को जागरूक भी किया।
इसी प्रकार राठ ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 189 व 190 में जाकर मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर एसआईआर को पूर्ण करने की अपील की है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह लोधी, नीता सिंह, धर्मेंद्र साहू खुल्ले, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें