फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लीकेज दुरुस्त करने में जल संस्थान को लगा दो माह

Mon, 08 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो07एचएएमपी 11 खबर की पीडीएफ
विज्ञापन
हमीरपुर। लीकेज सुधारने के लिए जल संस्थान के जिम्मेदार नींद से जाग गए हैं। दो माह बाद रविवार को एक टीम शहर के मुख्य मार्ग पर कबाड़ी दुकान के पास पहुंची। यहां पर सड़क की खुदाई करके लीकेज को ठीक किया। मेरी आवाज सुनों में पाठक की समस्या को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शहर के पवन तिवारी ने लीकेज समस्या की एक फोटो अमर उजाला को भेजी और परेशानी बताई। अमर उजाला ने मेरी आवाज सुनो अभियान में लिया और 28 नवंबर के अंक में मुख्य मार्ग का लीकेज कब ठीक होगा सरकार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने समस्या को संज्ञान में लेकर अधिकारियों को त्वरित लीकेज दूर करने के लिए कहा। तब जाकर रविवार को जल संस्थान की ओर से भेजी गई टीम ने लीकेज को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें