फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विसरा सुरक्षित, मासूम के शरीर में नहीं मिले चोट के निशान

Sat, 07 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। उरदना गांव के दो पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने मारपीट के दौरान आरोपियों पर तीन माह के बच्चे को जमीन में पटकने का आरोप लगाया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले है। हालांकि परिजनों के दबाव को लेकर विसरा सुरक्षित किया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना गांव में बीते बृहस्पतिवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के रामेश्वर कुशवाहा ने पुलिस को सूचना देते हुए गांव निवासी श्यामबाबू, रोहित व राहुल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व गोद में लिए तीन माह के मासूम अंशू को जमींन में पटकने का आरोप लगाया। गंभीर हालत में परिजन मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात को मासूम की मौत हो गई, कोतवाली पुलिस मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मासूम मृतक के पिता प्रदीप कुशवाहा व मां रश्मि समेत परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं मिले। फेफड़ों में सूजन के साथ पानी भरा हुआ था परिजनों के दबाव में मृतक मासूम का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें