फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, सामान जला

Sat, 07 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव में चाऊमीन बनाते समय लीकेज गैस सिलिडर से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग बुझाने में ससुर व दामाद गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

बांधुर बुजुर्ग गांव के उपरौस मोहल्ला निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा और उसका दामाद शिवनंदन शुक्रवार शाम को घर में चाऊमीन बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया इस दौरान घर के अंदर रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े व बक्से के अंदर रखे दस हजार रुपये जल गए। आग बुझाने के दौरान ससुर व दामाद दोनों बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को लेखपाल देवीप्रसाद पीड़ित के घर पहुंचे और आगजनी में हुए आर्थिक नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें