मौसम के बदलते मिजाज से वायरल फीवर का प्रकोप बढ़
गया है। शुक्रवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की
लाइन लगी रही। ओपीडी में डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. परवेज कादरी मरीजों का
उपचार करने में जुटे रहे।
डॉ. परवेज कादरी ने बताया कि ग्रामीण
क्षेत्रों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को करीब चार सौ मरीज आए।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बिदोखर, मुडेरा, टेढ़ा आदि गांवाें से
बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीजाें में वायरल फीवर के लक्षण
पाए गए हैं। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इक्का-दुक्का मरीज मलेरिया के
हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष
मिश्रा ने बताया कि धर्मेश्वरबाबा मोहाल में फैले डेंगू को काबू में कर
लिया गया है। डोर टू डोर दवा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग करवाई गई है।
कोई नया मरीज नहीं मिला है।