फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में उड़ा गुलाल, थिरके श्रद्धालु

Fri, 23 Oct 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते नौ दिनों तक कस्बे के सात दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की देर रात शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार  सुबह मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से पूजा अर्चना कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर कसबे की सड़कों पर देर रात तक आस्थावानों का प्रतिमाओं को देखने के लिए जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र पर क स्बे में मां के जयकारों की खूब गूंज रही। कसबे के सात दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित मां शेरावाली के विभिन्न रूपों वाली प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। गुरुवार रात देवी भक्तों ने अपनी-अपनी प्रतिमाओं को सजाकर भव्य शोभा यात्रा निकाली।

 शोभायात्रा में नवयुवक गुलाब उड़ा थिरकते हुए चल रहे थे तो कुछ युवक मां दुर्गा के जोशीले नारे लगा रहे थे। रामलीला मैदान से शुरू हुई भव्य शोभा यात्रा पड़ाव, कोटबाजार, बुधौलियाना, दीवानपुरा, बजरिया से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। शुक्रवार सुबह देवी भक्तों ने अपनी प्रतिमाओं को विभिन्न नदियों में ले जाकर नम आंखों से  विसर्जित किया।
विज्ञापन


कुछ प्रतिमाएं गुरुवार को दिन में विसर्जित की गईं। देर रात तक कस्बे के सड़कों पर निकाली गई मां दुर्गा की झांकियों को देखने के लिए समूचे कस्बे के आस्थावान लोग उमड़ पडे़। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीओ विजय त्रिपाठी, एसडीएम राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव सहित भारी पुलिस बल प्रतिमाओं के साथ रहा।

 वहीं, कु छैछा स्थित बेतवा, मौदहा बांध, कसबा खेड़ा, मुहाना घाट आदि स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला गुरुवार देर शाम तक जारी रहा। बुधवार रात कसबे में धूमधाम के साथ ज्वारे निकाले गये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें