फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के बीच सड़क पर खड़े रहे ग्रामीण

Sun, 08 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
कुनहेटा गांव में दलदल युक्त सड़क में खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के कुनहेटा गांव से गुजरे जर्जर मौदहा बसवारी राठ मार्ग के निर्माण को लेकर चल रहे बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के आमरण अनशन पर सुनवाई न होने से ग्रामीण नाराज हैं। रविवार को  ग्रामीणों ने जलभराव के बीच सड़क पर खड़े होकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। उधर अनशनकारी अपनी मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


मौदहा-बसवारी राठ मार्ग में जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन दूभर है। सड़क निर्माण के लिए बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने दो मई को क्रमिक अनशन शुरू किया था। सुनवाई न होने पर पांच मई से आमरण अनशन शुरू किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, भाजपा के प्रमोद वर्मा अनशन पर बैठे हैं।

शनिवार को वकीलों ने भी उनका समर्थन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया था। रविवार को तहसील परिसर में अनशन के दौरान शासन-प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया गया। उधर प्रशासन की उदासीनता से नाराज कुनहेटा के लोगों ने सुबह सड़क जाम कर दी। उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण शीघ्र कराने के लिए शासन को लिखा है। गांव में नाली बनाने का काम तत्काल शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें