फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सात घंटे अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से दिन-रात हो रही घंटों की अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली न आने से गर्मी और मच्छरों के कारण ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। वहीं नलकूप न चल पाने से गांवों में पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

पौथिया और चंदौखी पावर स्टेशन से टिकरौली, पारा, सूरजपुर, सिडरा, अमृता, चंदुलीतीर, हेलापुर, कलौलीतीर, सहजना, कीरतपुर, पौथिया, महमूदपुर, सहुरापुर, शिकरी, उजनेड़ी, ललपुरा, कुमहूपुर, भटपुरवा और स्वासा समेत कई गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की उदासीनता के चलते बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली काटी जा रही है।
ग्रामीण मनोज यादव, राजेश शिवहरे, प्रेम कुमार, कमल, राजेंद्र प्रसाद, राहुल विश्वकर्मा, गणेश सोनकर, पीयूष शुक्ला और वीर सिंह निषाद ने विभागीय अधिकारियों से अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। बताया कि 24 घंटे में लगभग सात घंटे अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जा रही है। वर्जन
विज्ञापन

पनकी पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र को कम बिजली मिल पा रही है। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर आपूर्ति की जा रही है। समस्या दूर होते ही ग्रामीणों को भरपूर बिजली दी जाएगी। -पवन कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें